फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 01 से 05 अक्टूबर तक बादल और बारिश की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 01 से 05 अक्टूबर तक बादल और बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2025 तक)

फतेहपुर! भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 01 से 05 अक्टूबर तक फतेहपुर जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस अवधि के दौरान स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान की स्थिति इस प्रकार रहने की संभावना है:

अधिकतम तापमान: 29.0°C से 35.0°C के बीच

न्यूनतम तापमान: 24.0°C से 27.0°C के बीच



हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर रहेगी तथा हवा की गति सामान्य स्तर पर अनुमानित है।

यह पूर्वानुमान किसानों के लिए भी उपयोगी है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को चाहिए कि वे खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा खरीफ फसलों की सुरक्षा पर ध्यान दें। साथ ही, नमी बनी रहने के कारण फसल में रोग व कीट प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखें।

📌 यह जानकारी दी है –
वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ