सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
मुजाहिदीन आर्मी बनाने की साजिश नाकाम, यूपी एटीएस ने मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया
दिनांक: 30 सितंबर, 2025लखनऊ/फतेहपुर।
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उस गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है, जो भारत में लोकतांत्रिक सरकार को गिराकर हथियारों के बल पर शरीयत व्यवस्था लागू करने की साजिश रच रहा था।
सूचना के आधार पर एटीएस ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुछ लोग पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठनों से प्रभावित होकर हिंसक जिहाद की राह पर चल पड़े थे। यह समूह गैर-मुस्लिम धर्मगुरुओं की टार्गेट किलिंग की योजना बना रहा था।
इस मामले में मु.अ.सं-13/2025 अंतर्गत धारा-148/ 152 बीएनएस थाना एटीएस, लखनऊ पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान चार अभियुक्त :
1. अकमल रजा पुत्र मो. शराफत अली, निवासी सुल्तानपुर
2. सफ्रील सलमानी उर्फ अली रजवी पुत्र मीर मोहम्मद, निवासी रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
3. मो. तौसीफ पुत्र इसरार अहमद, निवासी 63ए, सुजातगंज, नई बस्ती, घाटमपुर, कानपुर
4. कासिम अली पुत्र बब्बू शाह, निवासी सराय कदीम, थाना खजुरिया, रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
अब इस नेटवर्क के सरगना मोहम्मद रज़ा पुत्र जाबिर अली, मूल निवासी अंदौली (जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान निवासी मल्लपुरम (केरल) को भी दिनांक 29.09.25 को दबोच लिया गया है। बताया गया कि आतंक फैलाने और टार्गेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए जुटाए गए धन का प्रबंधन भी मोहम्मद रज़ा ही करता था।
एटीएस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया है और विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जांच एजेंसियां अब इस पूरे आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए गहन विवेचना कर रही हैं।
(न्यूज़ डेस्क लखनऊ/फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ