सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फतेहपुर में धूमधाम से आयोजित कन्या वंदन उत्सव
मिशन शक्ति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम:
फतेहपुर! सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महानवमी के पावन अवसर पर शहर के चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल फतेहपुर में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव जी की प्रेरणा से, सेवा भारती, गंगा समग्र एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कन्या वंदन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार शालाओं – धारुपुर, विनोबा नगर, काशीराम कालोनी अस्ती, बेरुइहार एवं चित्रांशनगर से बड़ी संख्या में कन्याएं सुबह से ही विद्यालय पहुंचीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महानवमी के पावन अवसर पर दिव्य हवन से हुई। इसके उपरांत देवी स्वरूपा 450 कन्याओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। कन्याओं के माथे पर रोली-चंदन का तिलक कर उन्हें पुष्प और अक्षत् अर्पित किए गए। कार्यक्रम में सभी कन्याओं को भोजन प्रसाद एवं विभिन्न उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। उनके आवागमन के लिए विद्यालय द्वारा विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी केंद्र फतेहपुर की प्रमुख नीरा बहन एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा (एडवोकेट) उपस्थित रहे। संचालन गंगा समग्र फतेहपुर के जिला संयोजक धीरज राठौर ने किया।
इस अवसर पर डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप सिंह भदौरिया, रीता सिंह तोमर, कमल रस्तोगी, कविता रस्तोगी, साधना चौरसिया, भारती सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, अजय गुप्ता, अंगद सिंह चन्देल, नीरज सिंह, राम नारायण आचार्य, उदयभान सिंह, अजय त्रिपाठी, सदानंद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान और “नारी शक्ति ही जननी शक्ति” के संदेश को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुंचाया गया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ