सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर भाजपा कार्यालय में स्नातक चुनाव हेतु जिला कार्यशाला सम्पन्न — युवाओं को मतदाता बनाने का आह्वान
फतेहपुर।
भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर के जिला कार्यालय में आज स्नातक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास जी रहे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "स्नातक चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए जितने अधिक युवाओं को मतदाता बनाया जा सके, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।"
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान को गति दें और प्रत्येक योग्य स्नातक तक पहुँच सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, हस्वा मंडल प्रभारी अभिषेक शुक्ला, मंडल प्रभारी कमलेश योगी, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, मतदाता सूची सुधार, और युवा मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
— भाजपा मीडिया सेल, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ