सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: हल्की बारिश की संभावना, तापमान रहेगा 31 से 33 डिग्री के बीच
फतेहपुर, 05 अक्टूबर 2025:
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी पाँच दिनों (05 से 09 अक्टूबर 2025) तक फतेहपुर जिले में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा। इस अवधि के दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिनांक 05 से 08 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि 09 अक्टूबर को मौसम सामान्य रह सकता है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 31.0°C से 33.0°C के बीच तथा न्यूनतम तापमान 24.0°C से 25.0°C के बीच रहने की संभावना है।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और हवा की गति सामान्य स्तर पर रहेगी।
कृषि मौसम विशेषज्ञ वसीम खान, कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए फसल सुरक्षा कार्य समय से पूर्ण करें तथा नमी के अनुसार सिंचाई की योजना बनाएं।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ