फतेहपुर में “बचपन डे केयर सेंटर” शुरू — दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण और सर्जरी तक सब कुछ निःशुल्क

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                   (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में “बचपन डे केयर सेंटर” शुरू — दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण और सर्जरी तक सब कुछ निःशुल्क

फतेहपुर, 10 अक्टूबर 2025

प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, फतेहपुर ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिले में “बचपन डे केयर सेंटर” का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस केंद्र पर 03 से 07 वर्ष की आयु के दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक अक्षमता तथा अधिगमन अक्षमता वाले बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।


केंद्र पर बच्चों के आवागमन हेतु वाहनों की निःशुल्क सुविधा, मध्याह्न भोजन, शुद्ध पेयजल, बाल उद्यान, स्मार्ट क्लास, फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। बच्चों को पढ़ाने-प्रशिक्षित करने के लिए योग्य विशेष शिक्षकों की तैनाती की गई है।

मनोरंजन और खेलकूद के लिए टेलीविजन, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर और गेम कार्नर की सुविधा दी गई है। साथ ही, बच्चों के लिए आवश्यक उपकरण जैसे कान की मशीन, ब्रेल किट, एम.आर. किट आदि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, 05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हेतु अभिभावक केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

कुल 80 बच्चों के नामांकन की स्वीकृति है —

श्रवण बाधित: 20

दृष्टिबाधित: 20

बौद्धिक अक्षमता: 20

अधिगमन अक्षमता: 20


केंद्र पर शिक्षण, प्रशिक्षण और सभी सुविधाएँ पूर्णतया निःशुल्क हैं। पंजीकरण जुलाई माह से प्रारंभ हो चुका है।

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज़:

1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
2. यूडीआईडी कार्ड
3. आधार कार्ड
4. आय प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो

संपर्क  सूत्र:
श्री पवन तिवारी, समन्वयक
मोबाइल: 9654767466
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, फतेहपुर

कार्य स्थल: डॉ भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्रावास में संचालित 

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ