सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर के केवीके में पीएम धनधान्य योजना एवं दलहन आत्मनिर्भर मिशन का सीधा प्रसारण – किसानों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
फतेहपुर, 10 अक्टूबर 2025।
कृषि विज्ञान केंद्र, थरियांव, फतेहपुर में 11 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों को संबोधित करने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीएम धनधान्य योजना एवं दलहन आत्मनिर्भर मिशन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
सीधा प्रसारण सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिले के सभी किसान भाइयों को आमंत्रित किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक वसीम खान ने बताया कि इस प्रसारण का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने सभी कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह कार्यक्रम किसानों के लिए नई कृषि तकनीक, मौसम आधारित खेती तथा आत्मनिर्भर कृषि नीति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ