सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, हुआ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ
फतेहपुर, 8 अक्टूबर 2025। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा आज पवित्र महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस आध्यात्मिक माहौल में उपस्थित सभी महानुभावों को सक्षम के उद्देश्यों एवं कार्यों से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी, प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रचार प्रसार प्रमुख पीयूष द्विवेदी जी, प्रांतीय सदस्य धीरेंद्र गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी महेश कुमार त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मोतीलाल सोनी, छोटेलाल, हरी बाबू चौरसिया, रामचंद्र शुक्ल, प्रखर रस्तोगी, बालकृष्ण गुप्ता, रंजन बाबू केसरवानी, गोविंद अग्रहरि, कल्लू प्रसाद सविता, संतोष सिंह, अवधेश सिंह, अजय वर्मा, तथा महिला कार्यकर्ताओं में नंदिनी लमगोडा, राधा यादव, मंजू श्रीवास, गरिमा श्रीवास्तव, लीला यादव, अन्नपूर्णा द्विवेदी, मिथिलेश शुक्ला, ईशा त्रिपाठी, गुड़िया मिश्रा, योगिता वर्मा, मंजू त्रिपाठी, सुमित्रा देवी आदि का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ