सक्षम कानपुर प्रांत इकाई की आभासी बैठक संपन्न — अधिवेशन व पत्रिका प्रकाशन पर हुई चर्चा

सियासत पर नजर, फतेहपुर

          ‌                        (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम कानपुर प्रांत इकाई की आभासी बैठक संपन्न — अधिवेशन व पत्रिका प्रकाशन पर हुई चर्चा

फतेहपुर, 07 अक्टूबर 2025।

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की कानपुर प्रांत इकाई की एक आभासी बैठक विगत दिवस संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष मा० देवनारायण सोनी ने की तथा संचालन प्रांत सचिव डॉ. सुरेन्द्र विक्रम गोस्वामी ने किया।


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० कमला कान्त पाण्डेय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, बृजेश कटियार, पियूष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शान्ति भूषण सिंह, सह सचिव मन मोहन मिश्रा, महिला आयाम प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी, एडवोकेसी आयाम प्रमुख दीपक यादव (अधिवक्ता), युवा आयाम प्रमुख तरूण जिजौरिया, कला आयाम प्रमुख दिगम्बर जी, कार्यालय प्रभारी दुर्गेश प्रजापति, सदस्य डॉ. शिवा मिश्रा एवं शिव कुमार चतुर्वेदी, धीरेन्द्र गुप्त सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में प्रांत के सभी जिलों में होने वाले आगामी अधिवेशन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही धन संग्रह हेतु जिला स्तर पर जारी रसीदों की वापसी सुनिश्चित करने, दिव्यांग मित्र योजना के अंतर्गत एकत्रित धनराशि को खातों में जमा कराने, तथा प्रांत स्तर पर एक पत्रिका के प्रकाशन एवं प्रसार की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

बैठक में सक्षम के भावी कार्यक्रमों की दिशा व कार्ययोजना पर भी गहन मंथन हुआ। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ