फतेहपुर में रहेगा साफ आसमान, नहीं होगी बारिश — जानिए 11 से 15 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में रहेगा साफ आसमान, नहीं होगी बारिश — जानिए 11 से 15 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 11 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक)

फतेहपुर! भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पाँच दिनों तक फतेहपुर जिले में आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसानों और आम जनमानस के लिए यह सुखद समाचार है क्योंकि मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।


विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक,

अधिकतम तापमान 32.0°C से 33.0°C के बीच,

न्यूनतम तापमान 20.0°C से 21.0°C के बीच रहेगा।

हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी से दक्षिण-पश्चिमी रहेगी तथा इसकी गति सामान्य रहने की संभावना है

कृषि सलाह:

फतेहपुर के किसानों को सलाह दी जाती है कि वे इस शुष्क मौसम का लाभ उठाते हुए रबी फसलों की तैयारी करें, खेत की जुताई व मिट्टी प्रबंधन के कार्य पूर्ण करें। सिंचाई की योजना मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाएं।

यह जानकारी वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर द्वारा जारी की गई है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ