सक्षम फतेहपुर द्वारा हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प — सनातन समाज में समरसता का संदेश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                   (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम फतेहपुर द्वारा हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प — सनातन समाज में समरसता का संदेश

फतेहपुर, 13 अक्टूबर 2025।

सनातन समाज के बंधुओं के बीच आपसी समरसता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला इकाई फतेहपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है।

जिला इकाई की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अब से प्रत्येक मंगलवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान पवन पुत्र हनुमान जी की आराधना करते हुए सामूहिक रूप से “हनुमान चालीसा पाठ” एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।


इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और समाजसेवियों को सक्षम संस्था के उद्देश्यों और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में इसके कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा।

इसी क्रम में आगामी मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को यह कार्यक्रम श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर, मोहल्ला अमरजई (मदर सुहाग इंटर कॉलेज के पास), फतेहपुर में सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सक्षम जिला इकाई ने सभी सनातन धर्मावलंबी बंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे समय से पधारकर इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ