अयाह शाह विधानसभा के बीएलओ को मिला निर्वाचन प्रशिक्षण, मतदाता सूची सुधार पर दिया गया जोर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

           ‌                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

अयाह शाह विधानसभा के बीएलओ को मिला निर्वाचन प्रशिक्षण, मतदाता सूची सुधार पर दिया गया जोर

फतेहपुर! गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर में विधानसभा क्षेत्र 241 अयाह शाह के अंतर्गत कार्यरत सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 12:00 बजे से 1:00 बजे तक चली।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अयाह शाह श्री दुर्गेश यादव, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, जय प्रकाश, वीआरसी अंजू वर्मा एवं अनुज कुमार उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार बीएलओ को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा मतदाता मैपिंग को बढ़ाने, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन, डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं जांच तथा ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची को संबंधित बूथ पर चस्पा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बीएलओ से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाएं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ