सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 385 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न
मा० मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में सम्मिलित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में गत दिवस भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से यह कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थलों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र खागा अंतर्गत ग्राम सधुवापुर मजरे पौली स्थित प्लांट मैदान (विकास खण्ड धाता), विधानसभा क्षेत्र सदर में द रॉयल गार्डन मैरिज हॉल हसवा मोड़ (विकास खण्ड हसवा) तथा अनु श्री मैरिज लॉन, जगतपुर आदिल (विकास खण्ड भिटौरा) में किया गया।
इस अवसर पर—
विकास खण्ड धाता में 84 जोड़े
विकास खण्ड विजयीपुर में 72 जोड़े
विकास खण्ड हसवा में 53 जोड़े
विकास खण्ड भिटौरा में 112 जोड़े
नगर पंचायत खागा में 37 जोड़े
नगर पंचायत किशनपुर में 01 जोड़ा
नगर पंचायत कारीकान (धाता) में 14 जोड़े
नगर पंचायत खखरेरू में 12 जोड़े
इस प्रकार कुल 385 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए वैवाहिक सामग्री का वितरण किया गया। प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा वधु एवं वर हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री, वस्त्र, चांदी के आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री, बेडिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ट्रॉली बैग, प्रेशर कुकर, कूलर, आयरन, डिनर सेट, मिठाई व ड्राई फ्रूट आदि प्रदान किए गए।
कार्यक्रम स्थल सधुवापुर (धाता) में मा० विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हसवा एवं भिटौरा कार्यक्रम स्थलों पर भी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी नवदम्पतियों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पतियों को प्रेम, सहयोग एवं आपसी विश्वास के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।
इस आयोजन में जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन, विकास खण्ड व नगर निकाय कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ