झाँसी में सक्षम का जिला अधिवेशन सम्पन्न, दिव्यांगजनों के स्वावलंबन का सशक्त संदेश

सियासत पर नजर, झांसी 

                                        (हर खबर पर हमारी पकड़)

झाँसी में सक्षम का जिला अधिवेशन सम्पन्न, दिव्यांगजनों के स्वावलंबन का सशक्त संदेश

झांसी 13 दिसंबर, 2025

रंजीत गोस्वामी मेमोरियल हॉस्पिटल, झाँसी में आज समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा जिला अधिवेशन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से सम्मानपूर्वक जोड़ना रहा।


कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वावलंबन आधारित स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इनमें विशेष रूप से पूजा सामग्री एवं सेनेटरी पैड निर्माण से जुड़े स्टॉल शामिल रहे, जिन्होंने दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।


अधिवेशन में मुख्य अतिथि योगी सत्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के. पी. सिंह तथा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अनिल गुप्ता ने सहभागिता की।

साथ ही कानपुर प्रांत से पधारे सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी भाईसाहब का सानिध्य कार्यक्रम को विशेष दिशा प्रदान करता रहा।


सभी अतिथियों ने सक्षम संगठन द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा भी की गई।


कानपुर प्रांत सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी जी द्वारा प्रशान्त पाण्डेय जी को प्रांत सह सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में जिला अध्यक्ष भूषण कृष्ण जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु नई जिला स्तरीय जिम्मेदारियों की घोषणा की, जिनके अंतर्गत सोमल सिंघल जी – जिला सह सचिव, राहुल जी – जिला युवा प्रमुख, पृथ्वीराज जी – क्रीड़ा आयाम प्रमुख नियुक्त किए गए।


कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी, जय किशन जी, अनिल दुबे जी, मनीष दुबे जी, रोजगार आयाम संयोजक रमन जी, प्रांत युवा प्रमुख तरुण जी, जिला रोजगार आयाम प्रमुख मंजू दीदी सहित लक्ष्मी देवी, हेमंत, वंदना जी, डॉ. वंदना कुशवाहा, संगीता जैन जी, धन्वंतरि जी, संतोष जी, भवानी जी, अविनाश कुमार पाण्डेय जी, समीक्षा तिवारी, आर. एस. गोस्वामी जी, सुरेश शर्मा जी, जितेंद्र पाठक जी, रेखा पांडे जी, अजय तिवारी जी, रविंद्र कुमार रावत जी, बी. पी. नायक जी, विकास जी, दीपा शर्मा जी, भावना चंदेल जी, मिंटू वाल्मीकि जी, मनीष मिश्रा जी, प्रेम नारायण वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष भूषण कृष्ण जी द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जबकि पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं अनुशासित संचालन जिला सचिव ध्रुव जी द्वारा किया गया।

(न्यूज़ डेस्क, झांसी, 7007133475)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ