अस्मिता – खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26 का फतेहपुर में सफल आयोजन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

अस्मिता – खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26 का फतेहपुर में सफल आयोजन

फतेहपुर, 20 जनवरी 2026:

जिला एथलेटिक्स संघ, फतेहपुर द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित “अस्मिता – खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26” का भव्य आयोजन मंगलवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम, शांति नगर, फतेहपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 विद्यालयों की कुल 99 बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी  संजय कुमार भारती द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को खेलों में नियमित सहभागिता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं मील का पत्थर साबित होंगी।

मीट मैनेजर के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की 41 तथा अंडर-16 वर्ग की 58 बालिकाओं ने भाग लिया। एक दिवसीय आयोजन में कुल 11 ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं संपन्न कराई गईं।


🏅 अंडर-14 वर्ग परिणाम:

60 मीटर: अनन्या सिंह (प्रथम), वैष्णवी (द्वितीय), दिव्यांशी सिंह (तृतीय)

600 मीटर: अनन्या सिंह (प्रथम), दिव्यांशी सिंह (द्वितीय), रिचांशी (तृतीय)

लॉन्ग जंप: श्रेया सिंह (प्रथम), अंशिका पटेल (द्वितीय), पूजा (तृतीय)

शॉट पुट: नांशी यादव (प्रथम), वर्तिका सिंह (द्वितीय), सोनाली (तृतीय)

किड्स जैवलिन: वर्तिका सिंह (प्रथम), नांशी यादव (द्वितीय), अंशिका पटेल (तृतीय)

🏅 अंडर-16 वर्ग परिणाम:

60 मीटर: यामिनी पटेल (प्रथम), पलक (द्वितीय), रचना (तृतीय)

600 मीटर: मीना देवी (प्रथम), रचना (द्वितीय), स्मिता (तृतीय)

लॉन्ग जंप: मीना देवी (प्रथम), पलक (द्वितीय), नव्या गुप्ता (तृतीय)

शॉट पुट: यामिनी पटेल (प्रथम), कंचन (द्वितीय), अंशिका (तृतीय)

जैवलिन थ्रो: सर्वज्ञा सिंह (प्रथम), कंचन (द्वितीय), कविमा ज़हरा हसनैनी (तृतीय)

डिस्कस थ्रो: कविमा ज़हरा हसनैनी (प्रथम), सोनाली (द्वितीय), अंशिका (तृतीय)


विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र जिला एथलेटिक्स संघ फतेहपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा चौहान (संयुक्त सचिव) एवं शिव प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।

अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को महिला खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए जिला एथलेटिक्स संघ की सराहना की।

जारीकर्ता: पी. के. श्रीवास्तव, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ