सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 21 से 25 जनवरी तक साफ मौसम, 25 को हल्की बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फतेहपुर में दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे वर्षा की कोई संभावना नहीं रहेगी। इससे किसानों को फसल कटाई, सिंचाई एवं कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी।
हालांकि 24 और 25 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है तथा 25 जनवरी को स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.0 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और गति सामान्य रहने का अनुमान है। किसानों को सलाह दी जाती है कि संभावित हल्की वर्षा को ध्यान में रखते हुए फसल सुरक्षा एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
—वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ