सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर इकाई ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर इकाई द्वारा आज बड़े उत्साह एवं धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। यह आयोजन अस्थिबाधित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. नवनीत श्रीवास्तव के कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ, जहां सभी सक्षम कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ नवीन श्रीवास्तव व उनकी माता जी की गरिमामई उपस्थिति रही।इसके उपरांत राष्ट्रगान एवं महापुरुषों के जय उद्घोष से परिसर गूंज उठा। अपने संबोधन में श्री द्विवेदी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्षम के योगदान की सराहना की तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण तथा गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार रखे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर धीरेंद्र गुप्ता (सदस्य प्रांत कार्यकारिणी), चंद्रभान त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), सीताराम सिंह चौहान (सचिव), दिनेश चंद्र त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), महेश त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी), रणविजय सिंह (कार्यालय प्रभारी), राजेश कुमार (प्रमुख रोजगार आयाम), दीपक सिंह (प्रमुख क्रीड़ा आयाम), कृष्ण चंद्र केसरवानी (प्रमुख अनुसंधान आयाम), सुनील सोनी (प्रमुख दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ), डॉ. नवनीत श्रीवास्तव (प्रमुख अस्थिबाधित प्रकोष्ठ), हरि चौरसिया (सह प्रमुख कला आयाम), श्रीमती आशा श्रीवास्तव, डॉ. रिया श्रीवास्तव, सोनू शुक्ला, प्रशांत सिंह चौहान, उत्कर्ष गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, श्रीमती राम लक्ष्मी, प्रखर रस्तोगी, अंश सोनी, अनुराग अग्रवाल, अरुण श्रीवास्तव, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, अवनीत प्रजापति, अंकुश द्विवेदी, सुमित श्रीवास्तव, पुष्कर साहू, मनोज गुप्ता, मोनू गुप्ता, मिंटू साहू, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, रियाज, आदिल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ