सुभाष बोस जयंती व बसंत पंचमी पर रक्तदान शिविर, 10 ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                     (हर खबर पर हमारी पकड़)

सुभाष बोस जयंती व बसंत पंचमी पर रक्तदान शिविर, 10 ने किया रक्तदान

फतेहपुर 23 जनवरी, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं जन शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व सदर विधायक कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कुल 10 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन उपरांत सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शोभित सिंह ने उन्हें बैज एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिविर का संचालन जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र फतेहपुर की टीम द्वारा किया गया।

जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में 8 रक्तदाताओं — करन चौधरी, सुयश, कप्तान, रामू, शिवा, रणधीर, विनय — ने रक्तदान किया, जबकि मानस रक्तकेंद्र में 2 रक्तदाताओं आरती एवं सारांश ने रक्तदान किया।


इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह, राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, जन शक्ति वाहिनी जिलाध्यक्ष शिवानी राजपूत, अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष, राहुल मिश्रा, हेमंत यादव, सरिता देवी, शुभम, राजा सिंह, आदित्य पांडेय, नितिन अग्निहोत्री उपस्थित रहे।


जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र टीम से डॉ. अभिषेक, दिव्या वर्मा, संतोष राजपूत, अखिलेश, पूजा तिवारी, अजय यादव तथा मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट सौम्या, प्रतिष्ठा, अनूप, विनीत एवं मानस रक्तकेंद्र टीम से अमन यादव व अनामिका की सक्रिय सहभागिता रही।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में सेवा, संवेदना और मानवता के भाव को सशक्त करते हैं।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ