सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम अपडेट: 28 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश व बादलों की संभावना
फतेहपुर! भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फतेहपुर में दिनांक 28 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस अवधि के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे 28 और 29 जनवरी को गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर रहने का अनुमान है तथा गति सामान्य बनी रहेगी।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए सिंचाई कार्यों को स्थगित करें तथा कटाई-भंडारण संबंधी कार्य सावधानीपूर्वक करें। आम नागरिकों को भी मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ