सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कोहरा, बादल और हल्की बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 31 जनवरी, 2026 से 04 फरवरी, 2026 तक)
फतेहपुर 31 जनवरी! भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फतेहपुर जिले में आगामी दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 31 जनवरी से 04 फरवरी तक जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 02 फरवरी से 04 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
31 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाने तथा शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क यातायात और दैनिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 20.0 से 23.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी रहेगी और गति सामान्य रहने की संभावना है।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे कोहरे और संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें, विशेषकर सब्जियों और रबी फसलों में रोग नियंत्रण पर ध्यान दें।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ