सक्षम कानपुर प्रांत की अहम बैठक, कानपुर नगर इकाई भंग, नई टीम गठित

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम कानपुर प्रांत की अहम बैठक, कानपुर नगर इकाई भंग, नई टीम गठित

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) कानपुर प्रांत इकाई की एक पूर्व-निर्धारित आभासी बैठक प्रांत अध्यक्ष श्री देवनारायण सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रांत सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी ने किया।


बैठक में बृजेश कुमार कटियार (उपाध्यक्ष), मनमोहन मिश्रा (सह सचिव), दीपक कुमार यादव (प्रमुख एडवोकेसी आयाम), डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, कानपुर नगर), दीपक त्रिपाठी (सचिव, कानपुर नगर), डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी (सह सचिव), इमरान हैदर (सह सचिव), सुरेन्द्र तिवारी (प्रमुख क्रीड़ा आयाम), सन्तोष (उपाध्यक्ष व प्रमुख दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ), गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (संयोजक दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ), आदित्य त्रिपाठी (प्रमुख एडवोकेसी आयाम) तथा राजेंद्र श्रीवास्तव (प्रमुख धीमहि प्रकोष्ठ, कानपुर नगर) सहित अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठन मंत्र, परिकल्पना एवं दृष्टिकोण पर चर्चा के उपरांत स्थानीय इकाई की गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संगठन कार्यों में अपेक्षित सक्रियता न होने एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा निरंतर रुचि न लिए जाने पर प्रांत टीम ने गंभीर चिंता व्यक्त की।

इसी क्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री देवनारायण सोनी ने कानपुर नगर जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय मानते हुए भंग करने की घोषणा की तथा संगठनात्मक पुनर्गठन हेतु पांच सदस्यीय टोली का गठन कर उन्हें शीघ्र नई इकाई गठन कराने का निर्देश दिया।


गठित तीन सदस्यीय टोली में बृजेश कटियार (उपाध्यक्ष, कानपुर प्रांत), मनमोहन मिश्रा (सह सचिव, कानपुर प्रांत), दीपक सिंह यादव (प्रमुख एडवोकेसी आयाम, कानपुर प्रांत), को शामिल किया गया।

प्रांत अध्यक्ष ने अपेक्षा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को पुनः गतिशील बनाते हुए दिव्यांग सशक्तिकरण के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ