फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 4 फरवरी को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, आगे रहेगा साफ मौसम

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 4 फरवरी को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, आगे रहेगा साफ मौसम

मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 04 फरवरी 2026 से 08 फरवरी 2026 तक)

फतेहपुर 04 फरवरी 26, 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर जिले में 04 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इससे रबी फसलों, विशेषकर सरसों, चना और सब्जी उत्पादकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

05 फरवरी से 08 फरवरी तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है तथा इस अवधि में वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा पड़ने की संभावना बनी रहेगी, जिससे सड़क यातायात एवं कृषि कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है।


तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी रहने की उम्मीद है तथा गति सामान्य बनी रहेगी।

🌾 किसानों के लिए सलाह:

04 फरवरी को संभावित बारिश एवं ओलावृष्टि को देखते हुए कटाई योग्य फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

सब्जी और दलहनी फसलों में जल निकास की व्यवस्था रखें।

कोहरे के कारण रोग प्रकोप बढ़ने की संभावना है, अतः नियमित निगरानी करें।

— वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान,

कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ