हुसैनगंज पुलिस ने तमंचा व कारतूस संग अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

हुसैनगंज पुलिस ने तमंचा व कारतूस संग अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद फतेहपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हुसैनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस टीम ने अभियुक्त बाबूलाल यादव पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल यादव निवासी ग्राम मौजमाबाद थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर को समय लगभग 18:20 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को दिनांक 05 फरवरी 2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत  न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रविकान्त एवं कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ