सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
मिशन शक्ति फेज 5.0: फतेहपुर में बहु-बेटी सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
फतेहपुर 08 फरवरी, 2026!
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद फतेहपुर में “बहु-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के सहयोग से गांवों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं, किशोरियों एवं परिवारों को साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, दहेज प्रतिषेध, अपहरण रोकथाम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालयों एवं कॉलेजों में विशेष सत्र आयोजित कर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा समाज में सकारात्मक सोच और सुरक्षित वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस बहु-बेटी सम्मेलन के माध्यम से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है तथा महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं स्वावलंबन की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ