77वें गणतंत्र दिवस पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का रक्तदान शिविर, 38 लोगों ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

   ‌‌ ‌                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

77वें गणतंत्र दिवस पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का रक्तदान शिविर, 38 लोगों ने किया रक्तदान

फतेहपुर, 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा मानस रक्तकेंद्र, फतेहपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 38 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।


रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात संस्था की ओर से अतिथियों को बैज, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता की सराहना की।


रक्तदान करने वालों में विशेष बाजपेई, सैय्यद अरसलान, कृपा शंकर दीक्षित, विजय, सत्यम, श्याम तिवारी, शुभेंद्र सिंह, संदेश श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, बृजेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार, राजवीर, विकास, अमन त्रिवेदी, राजेश, मनोज, पूजा, राजू, वीरेंद्र, राज, सुरेश, अमन गुप्ता, आकाश शर्मा, मनीष, राजीव, दीपक, शुभम सहित बिंदकी से अर्चित वर्मा व राहुल तिवारी तथा खागा से सुधांशु सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ. मुकेश, अनुराग कुमार, विजय शर्मा, प्रेमचंद्र कैथल एवं अन्य लोगों ने रक्तदान किया।


इस पुनीत कार्य में विश्व हिंदू परिषद, जीत वेलफेयर फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से के.के. मिश्रा, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह, कंवलजीत सिंह, फूल सिंह मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, अजय साहू, गुरमीत सिंह, अरविंद सोनी, नागेंद्र सिंह, शशिकांत तथा मानस रक्तकेंद्र से डॉ. कैलाश, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, अनुस, अनामिका पाल एवं अंजलि उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ