सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
माघ मेला 2026: मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या पर भारी वाहनों का डायवर्जन – फतेहपुर पुलिस की बड़ी घोषणा
प्रेस नोट — यातायात पुलिस फतेहपुर
माघ मेला–2026 के दृष्टिगत जनसुरक्षा और सुगम आवागमन व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस फतेहपुर एवं मेला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए अस्थायी डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात्रि 20:00 बजे से 19 जनवरी 2026 की रात्रि 24:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस अवधि में विशेष रूप से 15 जनवरी (मकर संक्रांति) तथा 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
निर्धारित डायवर्जन मार्ग:
👉 मार्ग संख्या–1
कानपुर से प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाने वाले भारी वाहन—
बक्सर मोड़ (थाना कल्याणपुर) – बक्सर – ऊंचगांव – भगवंतनगर – बिहार – लालगंज – रायबरेली – जगतपुर चौराहा – बाबूगंज – सलोन – प्रतापगढ़ – मछलीशहर – वाराणसी जाएँगे।
वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
👉 मार्ग संख्या–2
लखनऊ दिशा से आने वाले भारी वाहन—
लखनऊ बाईपास चौराहा – सातमील – हुसैनगंज – जमरांवां – डलमऊ – रायबरेली – जगतपुर चौराहा – बाबूगंज – सलोन – प्रतापगढ़ – मछलीशहर – जौनपुर – वाराणसी जाएँगे।
वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
👉 बांदा मार्ग के वाहन:
बांदा – दतौली – बहुआ – बंधवा तिराहा – जोनिहा चौराहा – ऊंचगांव – बिछकी – चौड़गरा – बक्सर मोड़ – बक्सर – भगवंतनगर – बिहार – लालगंज – रायबरेली की ओर डायवर्ट किए जाएँगे।
विशेष प्रतिबंध:
🔴 लखनऊ बाईपास चौराहा से हुसैनगंज–डलमऊ मार्ग पर डायवर्जन अवधि के दौरान
संबंधित वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
🔴 बालू, गिट्टी, मौरंग से संबंधित सभी परिवहन वाहनों पर डलमऊ तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन की अपील:
यातायात पुलिस ने समस्त वाहन चालकों, परिवहन कंपनियों एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए पुलिस ने कहा कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता हेतु आवश्यक है।
क्षेत्राधिकारी यातायात, फतेहपुर ने कहा कि—
“यातायात पुलिस फतेहपुर आपकी सुरक्षा एवं सुगम यात्रा व्यवस्था के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ