सक्षम फतेहपुर द्वारा साप्ताहिक बैठक, हनुमान चालीसा पाठ एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर विमर्श

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                      (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम फतेहपुर द्वारा साप्ताहिक बैठक, हनुमान चालीसा पाठ एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर विमर्श

फतेहपुर! आज दिनांक 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ‘सक्षम’ जिला इकाई फतेहपुर द्वारा साप्ताहिक बैठक एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हनुमान मंदिर, स्थिति चौक चौराहा, फतेहपुर में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें सक्षम के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष  दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के अवतरण दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस, लोहड़ी पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समाज व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में सक्षम कार्यकर्ताओं द्वारा विगत वर्ष 2025 में किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में संगठन विस्तार, दिव्यांगजन सेवा, स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं सामाजिक समरसता के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2026 में संगठन के उद्देश्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा दिव्यांगजनों एवं समाज के आवश्यक वर्गों के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तथा अंत में सभी ने हनुमान जी के समक्ष समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ