फतेहपुर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                         (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। विशेष किशोर पुलिस इकाई, फतेहपुर द्वारा आयोजित मासिक समीक्षा बैठक पुलिस लाइन फतेहपुर के सभागार में पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा बच्चों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक का संचालन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू द्वारा निर्धारित एजेंडे के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी की जा रही है।


बैठक में विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट के प्राविधानों के पालन पर बल दिया गया तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

भारत सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक नीरू पाठक एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला बालिका समन्वयक अरुण मिश्रा के प्रयासों की प्रशंसा की गई।

वहीं बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। श्रम परिवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रेस्क्यू किए गए बालकों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में बच्चों में भिक्षावृत्ति की रोकथाम, धूम्रपान निषेध एवं कोटपा एक्ट संबंधी जानकारी भी साझा की गई। बाल विवाह उन्मूलन के लिए सभी प्रतिभागियों को संयुक्त प्रयास का संकल्प दिलाते हुए निरीक्षक संजय पाण्डेय द्वारा शपथ दिलाई गई।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेन्द्र अवस्थी, बाल कल्याण समिति की सदस्य तरन्नुम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक संजय पाण्डेय, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदात्री मोहानी साहू, पॉक्सो कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं महिला आरक्षी उपस्थित रहीं।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ