सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जिले में रक्त की कमी दूर करने हेतु सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा लगेंगे लगातार रक्तदान शिविर
फतेहपुर! जिले में रक्त की कमी के मद्देनज़र सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में बढ़ती रक्त की आवश्यकता को देखते हुए लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविर जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के माध्यम से लगाए जाएंगे तथा संबंधित तिथियों का निर्धारण भी किया गया।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार पहला रक्तदान शिविर 13 जनवरी को जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा लगाया जाएगा।
दूसरा रक्तदान शिविर 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर लोक विहार कॉलोनी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के माध्यम से संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और जनशक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न होगा।
तीसरा रक्तदान शिविर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा।
चौथा रक्तदान शिविर 29 जनवरी को सिख धर्म के अमर शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि संस्था आगे भी नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहेगी ताकि जिले में रक्त की कमी की समस्या का समाधान हो सके। संस्था के सदस्य उत्साहपूर्वक इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का संकल्प लेते नजर आए।
बैठक में शुभेंद्र सिंह, शिवांशु शुक्ला, दीपक सिंह, रूप सिंह, आकाश, मयंक भारद्वाज तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान महादान का संकल्प दोहराया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ