RPSS की पंजाब महिला प्रदेश प्रभारी आंचल कालिया का पूर्व भारतीय दूतावास अधिकारी द्वारा सम्मान

सियासत पर नजर, पंजाब 

                                      (हर खबर पर हमारी पकड़)

RPSS की पंजाब महिला प्रदेश प्रभारी आंचल कालिया का पूर्व भारतीय दूतावास अधिकारी द्वारा सम्मान

RPSS की पंजाब महिला प्रदेश प्रभारी को पूर्व भारतीय दूतावास के प्रतिष्ठित अधिकारी ने किया सम्मानित

पंजाब। देशभर के पत्रकारों तथा पत्रकार परिवारों के हित में कार्य कर रहे “राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS)” की वरिष्ठ महिला पत्रकार एवं पंजाब महिला प्रदेश प्रभारी आंचल कालिया को आज एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में सेवा दे चुके भारत के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह संधू समुद्री द्वारा संगठन का मनोनयन पत्र भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री संधू ने आंचल कालिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में किए जा रहे उनके सतत प्रयासों की सराहना की।


श्री संधू ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं तथा उनके कल्याण के लिए कार्य करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने RPSS द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों व सहायता अभियानों की भी प्रशंसा की। मनोनयन पत्र प्राप्त कर आंचल कालिया ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी निष्ठा से पत्रकारों के हित में कार्य करती रहेंगी।

इस अवसर पर पंजाब के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह मुंढाल, अमृतसर कैंट की काउंसलर नीलम कालिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं RPSS पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष संजिब कालिया, वॉइस ऑफ पंजाब के विनर कुशाग्र कालिया, जितेंद्र सिंह जॉली सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आंचल कालिया के नेतृत्व में पंजाब में पत्रकार सहायता से जुड़े कार्य और अधिक गति प्राप्त करेंगे।

(न्यूज़ डेस्क पंजाब, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ