राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहपुर : विचार परिवार की आवश्यक बैठक 15 जनवरी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                         (हर खबर पर हमारी पकड़)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फतेहपुर : विचार परिवार की आवश्यक बैठक 15 जनवरी को

फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला फतेहपुर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंडलशः हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी संदर्भ में विचार परिवार की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।

यह बैठक दिनांक 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार, सायं 03 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर, वीआईपी रोड, फतेहपुर में सम्पन्न होगी। बैठक में आगामी 12 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित मंडल स्तर के हिन्दू सम्मेलनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


बैठक में संघ के विभिन्न अनुषांगिक एवं सम्बद्ध संगठनों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए सभी संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, मंत्री एवं पदाधिकारीगणों से समय से उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।

बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए विभाग कार्यवाह श्री ज्ञानेन्द्र जी ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष ऐतिहासिक अवसर है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता और संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन का सकारात्मक संदेश पहुँचाया जाएगा।

इस बैठक में कार्यक्रमों का कैलेंडर, दायित्व निर्धारण, मंडलवार समितियों का गठन तथा प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विमर्श किया जाएगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ