सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
कानपुर प्रांत की प्रांत स्तरीय योजना बैठक 19 अप्रैल को, कार्यपद्धति सुदृढ़ीकरण पर होगा मंथन
फतेहपुर! अति आवश्यक सूचना के अंतर्गत सक्षम कानपुर प्रांत की प्रांत स्तरीय योजना बैठक का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के आगामी कार्यों और योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
बैठक का आयोजन औरैया जनपद स्थित डीपीएस स्कूल, जे.के. गार्डेन के समीप, दिबियापुर बाईपास रोड, नरोत्तमपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मां कमला कान्त पाण्डेय का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो संगठन की कार्यपद्धति को और अधिक प्रभावी व विशिष्ट बनाने के लिए दिशा-निर्देश देंगे।
बैठक में प्रांत कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी, संबंधित जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी दायित्वधारियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित आगामी लक्ष्यों को लिपिबद्ध कर बैठक में प्रस्तुत करें, जिससे योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।
साथ ही, सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और बैठक में डायरी व पेन के साथ उपस्थित हों। यदि किसी के पास संगठन की कार्यपद्धति को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु कोई सुझाव या सुविचार है, तो उसे लिखित रूप में अवश्य लेकर आएं।
इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी प्रांत सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी द्वारा दी गई है, जबकि प्रचार-प्रसार प्रमुख पियूष द्विवेदी द्वारा इसे व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।
यह बैठक संगठन की भावी रणनीति तय करने और कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ