सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, मानवता की मिसाल
फतेहपुर। शहीदी दिवस के अवसर पर दिनांक 23 मार्च 2026 को स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं निफा के सहयोग से मानस रक्तकेन्द्र में संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक तपस्वी एवं विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव तथा सक्षम के प्रांतीय उपाध्यक्ष पियूष द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर कुल 35 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर में ध्रुव कुमार ने अपना 33वां तथा गुरमीत सिंह ने 47वां रक्तदान कर विशेष प्रेरणा दी।
रक्तदान करने वालों में अंकित कुमार, शेषांक, मुकेश कुमार, शशिकांत, नागेंद्र सिंह, विजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, राकेश सोनी, प्रभात सिंह, राहुल राजपूत, प्रशांत, वैभव सिंह, केशव मिश्रा, सूरज कुमार, आदर्श दीक्षित, शिवांग शुक्ला, फूलचंद्र मौर्य, ध्रुव कुमार, अतुल द्विवेदी, यश शर्मा, आशीष सिंह, रोहित, गुरमीत सिंह, शिवा, रितिक, राहुल सिंह, अमित सिंह, राजू, राहुल भदौरिया, विशाल, नैतिक, अभिमन्यु राज, रितेश, नरेंद्र एवं राहुल कनोजिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रक्तदान के उपरांत सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं ने अपील की कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है, इसलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के सफल आयोजन में राजरानी अस्पताल, सेवा भारती, सक्षम एवं भोजन जन सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सेवा भारती से प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विभाग कोषाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सदानंद मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव, प्रांतीय आयाम प्रमुख संजय श्रीवास्तव, कार्यकर्ता सचिन श्रीवास्तव, अमित मौर्य, सक्षम से पियूष द्विवेदी, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से कवलजीत सिंह तथा मानस रक्तकेन्द्र से डॉ. कैलाश पटेल, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल एवं अनामिका पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी सशक्त करने वाला सिद्धांतों हुआ।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)






0 टिप्पणियाँ